नशीली इंजेक्शन, सिक्सर व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी शिकंजे में
सूरजपुर । नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को उस समय सफलता मिली जब एक व्यक्ति अपनी एक्टिवा में नशे का सामान लेकर उसे ठिकाने पर लगाने जा रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने ये कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गये आरोपी के पास से पुलिस ने नशीली इंजेक्शन, सिक्सर व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार बुधवार को जयनगर के थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की एक्टिवा में अम्बिकापुर की ओर से नशीली दवाई लेकर सूरजपुर जा रहा है। इस सूचना से पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी दीपक पासवान को पूर्ण सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकडऩे के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस टीम केनापारा-तेलईकछार के पास घेराबंदी लगाया जो एक काले रंग के एक्टिवा में एक व्यक्ति आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोका।
पकड़े गये आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम 23 वर्षीय दीपक दीक्षित बताते हुए जानकारी दी कि वह झारखंड के सिधेकला, पोस्ट बेलचंपा, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह पुलिस ने जब आरोपी के पास रखे बोरे की तलाशी ली तो उसमें 500 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन एवं 500 नग एविल इंजेक्शन जिनकी कीमत 24 हजार 3 सौ 50 रुपए आंकी गई । एक्टिवा की तलाशी लेने पर झोले से 1 नग सिक्सर व 6 नग जिंदा कारतूस पाये गये । पुलिस ने इस तस्करी में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 15 डीएफ 8193 जप्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 64/21 धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट व 25, 27 आम्स एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक दीक्षित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि गढ़वा झारखण्ड से कम कीमत पर नशीली दवा लाकर आसपास क्षेत्र में नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों को 5 से 10 गुना अधिक दर बेचा करता है। आरोपी ने सिक्सर को अपने लिये खरीदे जाने की बातें बताई जिसे उसने गढ़वा झारखण्ड के बाजार से खरीदा।

पाठको की राय